LATEST:


विजेट आपके ब्लॉग पर

Sunday, June 20, 2010

धक्कम-धक्की, खोसा-लूटी, मारपीट, चंडाळी में

तपे तावड़ो भोम पर, जावणों  जरुरी है
जीवां जित्ते भायला, सींवणों जरुरी है

चांदणे रा च्यार दिन, फेरूँ रात अंधारी है
मिळे तो लेवां मुकल़ावो, नीं जणे मजबूरी है

मुळके होठ, मनड़ो सैनाणी आँख्यां ताई देवे है
समझे कोई किस विध म्हाने, पीड़ा कित्ती डोरी है

आवण रा अनजाणा मारग, जाणे री ओळखी हाँ ठोड
महेल-माळीया, थाळी-बरतन, राखण री मज़बूरी है

धक्कम-धक्की, खोसा-लूटी, मारपीट, चंडाळी में
गेलो जोवे मानखे ने, मिनखपणों कमजोरी है

मिनखां में तो राम निकळयो, मिन्दर में ना दिख्यो राम
नेताजी रे कमरे माय, रामसभा सजियोड़ी है

महे बोल्यो हे राम ! ओ काई ? दीन बंधु तू तो भगवान
राम केयो तू  साच केवे पण रोटी अठे सोरी है

Saturday, June 19, 2010

मुक्तक : खुले-खिले कुछ अपने में ही

अनजानों से शहर भरा
अपना कोई कब होता है
लुट जाते हैं लूटने वाले
लूटे जो सिकन्दर होता है

ज़र्द चेहरा, सर्द सांसें
दर्द पोरों में समाया
दिन दीवाने
ठंडा सूरज
चांदनी पर प्रेत छाया

जो और भरोगे बह जायेगा
सूखेगी रवानी पानी में
कुछ होश करो देने वालों
भर जायेगा पैमाना है

आज बरसा है कोई
ठंडी हवा ने ये बताया
आज भीगा है कोई
सौंधी सी खुशबू ने बताया

Thursday, June 17, 2010

नास्तिक की दलीलों में सच लग था

मन बिना की मस्तियाँ आँखों ने बांची
सादगी से सार ली, जो बातें थीं साची
प्राण में दम था क्या जो छोड़े पिंजर
छुट गया घर-बार, मेहँदी हाथ राची
नास्तिक की दलीलों में सच लग था
क्या करें मूरत अभी थी बहुत काची
उड़ा छप्पर, सहारे को शब्द सहचर
अब थी भाभी या किसी की वो चाची
कहने को तेरी पनाहें नाम मेरे
तुने तो लकीरें पहले ही खांची

नव सृजन का रिक्ग्नाईजेशन बनाम एक पर एक फ्री

जयपुर के बोधि प्रकाशन से बहुत ही कम कीमत पर साहित्यिक कृतियाँ उपलब्ध करने कि संकल्पना इन दिनों चर्चा में है. पहले पड़ाव में दस कृतियां सौ रुपये में उपलब्ध करने के बाद दूसरा चरण राजस्थानी साहित्य को समर्पित करने का विचार सराहनीय है. ऐसा होगा तो दस राजस्थानी कृतियां सस्ती कीमत पर पाठकों को उपलब्ध होगी. चर्चा यह है कि पैमाना क्या रहेगा...
पहले चरण में शामिल विधाओं में कविताओं कि बहुतायत उल्लेखनीय है. इतना बड़ा रिस्क उठाने वाला प्रकाशक जरूर इस सवाल से जूझा ही होगा. पूरे मंथन  के बाद ही सर्वाधिक कृतियां काव्य कि रही होगी, अकारण ही नाटक एक भी नहीं रहा होगा. लगभग सभी विधाओं का प्रतिनिधित्व  प्रकाशकीय इमानदारी का परिचायक है. रही बात लेखकों के चयन कि तो ये सवाल तो कभी भी उठाये जा सकते हैं. कोई तो दस होंगे ही.
इस बीच अगली बार राजस्थानी रचनाकारों में शामिल होने के लिए कवायद भी शुरू हो गई है. मुझे याद आता है कि बोधि प्रकाशन के इस प्रयास पर पैसे लेकर किताबें छापने का अंदेशा भी व्यक्त किया गया था. बोधि प्रकाशन ने ऐसा किया होगा, नहीं जनता लेकिन दूसरे कईप्रकाशन  ऐसा करते हैं, यह बहुत ज्यादा छिपा हुआ नहीं है. मेरा तो इतना भर मानना है कि पैसा लेकर एक हज़ार प्रतियाँ भी नहीं छापने वाले प्रकाशकों से यह प्रयास बेहतर है जिसका लक्ष्य तीस हज़ार सेट छापने का है. ऐसा होता है तो पैनल में शामिल रचनाकार कि बल्ले-बल्ले.
सुना है कि घाटे-नफे के गणित में नहीं पड़ प्रकाशक ने सिर्फ सस्ता साहित्य प्रकाशित करने का संकल्प लिया है. यह संकल्प तब तक घाटे का माना जायेगा जब तक तीस हज़ार सेट नहीं बिक जाते. छह महीने का समय है. शुभचिंतकों का सहयोग और अपनी तरह का पहला प्रयास. ऐसे में उत्साह और समर्थन लाजिमी है.
बार-बार जो सवाल साल रहा है वो यह कि क्या साहित्यिक कृतियों का कथित रूप से महंगा होना ही वह वजह है जो पाठकों को दूर कर रही है.
सवाल तो यह भी है कि क्या वास्तव में लोग  किताबें खरीदकर नहीं पढ़ते ?
या ये संकट भी सुनियोजित रूप से रचा गया है?
याद रहे, पाठक खत्म होना और पढने वाले खतम होना दो अलग-अलग तरह कि बातें है. 
इन बातों का ताल्लुक भी अलग-अलग तरह के लोगों से है.
जिस तरह नेट के माध्यम से देश-दुनिया के लेखक-रचनाएँ एक क्लिक पर उपलब्ध है और लोग लगातार साइट विजिट करते हुवे अपनी पसंद का पढ़ रहे हैं, तृप्त हो रहे हैं. मुझे ये पढने वालों कि समस्या नहीं लगती.
मेरी नज़र में  सस्ता साहित्य उपलब्ध करने के इस तरीके को बाजारवाद कि प्रेरणा माना जाना चाहिए. जैसे बाज़ार उपभोक्ताओं कि रूचि को ध्यान में रखते हुवे एक पर एक फ्री जैसे ऑफ़र दिए जा रहे हैं, वैसा ही यहाँ भी हुआ. कुछ नामचीनों को साथ रखते हुवे सेट तेयार किया गया है.
जरा सोचिये, सौ रूपये में आप को दस में से ऐसे कितने लेखकों को पढने के लिए मजबूर किया जा सकता है जिन में आप को रूचि ही नहीं. जाहिर है, रूचि होती तो आप सेट का इंतज़ार थोड़े ही करते. क्या ऐसा करने से कोई लिखने वाला लेखक के रूप में स्थापित हो सकेगा?
क्या वास्तव में एक के बदले एक मुफ्त पाने वाला ग्राहक भविष्य के लिए आपके प्रोडक्ट का अभ्यस्त हो जायेगा?
यानी अगली बार किसी भी पुस्तक मेले में उस लेखक कि कृति कि मांग करेगा?
ऐसा होना चाहिए. ऐसा हो तो कोई बुराई भी नहीं. नया तरीका है, कहे का ऐतराज़...मज़ा आ जायेगा. मुझे भी फिर अगले सेट के लेखकीय पैनल में शामिल होने का रास्ता खोजना पड़ेगा. नव सृजन के रिक्ग्नाईजेशन का यह तरीका भले ही बज्ज़रवाद से प्रेरित हो लेकिन साहित्य में इसे नवाचार के रूप में ही लेना चाहिए.

Tuesday, June 15, 2010

जिसे मेरा कहा जा रहा है वो है क्या मेरा

सृजन के नाम पर कारखाने लगाने वालों की भी कमी नहीं है तो यह कहने वाले भी आसानी से मिल जाते हैं कि उन के वश में लिखा जाना है ही नहीं. अनुभूतियाँ, संवेग और प्रतिक्रिया नितांत एकांत कि पैदाइश होती है और इसे सृजन का नाम देकर हम इसे साधारणीकरण से दूर कही विशिष्ट कही जाने वाली गलियों में भटकने के लिए मजबूर कर देते हैं.यही वो जगह है जहाँ सृजन को समझाने में मैं खुद को असफल पाता हूँ, जो मिलता है उस से असहमति जताता हूँ.
मेरा सरोकार भीड़ से है लेकिन मेरे रचाव के साथ ऐसा नहीं है. मैंने अपने शुभचिंतकों के आग्रह पर सौ से ज्यादा अभिनन्दन पत्र लिखे होंगे. इन में से कुछ ऐसे भी रहे जिन्हें मैं जनता तक नहीं था लेकिन ऐसा कर पाया क्यूंकि करना था. कविता, कहानी या नाटक को लेकर ऐसे दबाव में कभी नहीं रहा. हालाँकि, रचनाकर्म कि निरन्तरता बनी रही. यह मेरा खुद से वादा था.
यह सच है कि मैं अपने विषय सीधे समाज से उठता हूँ लेकिन वापसी उसी तर्ज़ पर नहीं कर पता. कुछ ऐसा हो ही जाता है जो मेरा नहीं होता, सांचे में पिला या ढांचे में ढला नहीं होता. यह जो लिखा जाता है वो कई बार तो न केवल  मेरी सीमाओं से बाहर होता है बल्कि कई बार तो ऐसा भी हुआ है के पूर्वनिर्धारित भी नहीं हुआ है. मैं मानता हूँ कि किसी कारखाने कि तरह नित नए विषय रोजाना आते-जाते रहते हैं लेकिन यह भी सच है कि किसी भी स्वरूप को लेकर मैं तरतीबवार कभी नहीं रहा या रह नहीं पाया. तो यह तय हुआ कि मेरे वश में भी लिखा जाना नहीं है. इस बिंदु पर आकर कम से कम मैं फैसला नहीं कर पाता.
फिर यह भी कि क्या ये सवाल जरुरी है.
दुनिया जिसे मेरा रचा मानती है उस से असहमति जता कर बैठे-ठाले क्यूँ अपनी कमजोरी व्यक्त करूँ. लेकिन सच तो यही है कि जिन के बूते मैं खुद को रचनाकार ही नहीं रचयिता जैसे विशेषण चाहता हूँ, उसका अधिकारी हूँ भी या किसी के हक़ को मार रहा हूँ. हो तो यह भी सकता है कि किसी का कहा रिपीट कर रहा हूँ. बहुसंख्यक लोगों ने चूँकि उसे नहीं सुना इसे मुझे रचयिता मान ने में उन्हें कोई ऐतराज़ नहीं लेकिन मुझे...
शक तो यह भी है कि मैं किसी का टूल बना बोल-लिख रहा हूँ. फिर मेरा क्या. पेन, कागज. ब्लॉग, शब्द, अनुभूतियाँ, संवेग, प्रतिक्रिया आदि जिसे मैं अपना मानता हूँ. क्या वास्तव में मेरा है.

Monday, June 14, 2010

फिर मैं फिर से फिरकर आता

चूके कहाँ, कहाँ हारे हम 
हम ने कब तोड़ी सीमाएँ 
किस का वादा कोई इरादा 
बना न पाए, निभा न पाए 
बंधन थे जकड़े- अधखुले 
ना स्वतंत्र, आधीन नहीं था 
बोझिल नहीं न सीना ताने 
कदम-कदम पर थे मयखाने 
मेरी अपनी जीवन ज्योति 
नई दिशा से आलोकित है 
मेरा मन जलते अंगारे 
हर सपने को सत्य पुकारे 
झरते आवेगों से बहकर 
झीलों से, नावों से सहकर 
फिर मैं फिर से फिरकर आता
आशाओं के दीप जलाने
परिणामों के साज़ बजाने

Sunday, June 13, 2010

क्या है मंज़र देवता खामोश क्यूँ है.

नीड़ के तिनकों की जलती एक धूनी 
तापते-तपते सिकती रोटियां और 
बिलखती मादा जो सहती भ्रूण हत्या
क्या है मंज़र देवता खामोश क्यूँ है.

लीलती हैवानियत रहनुमाई को 
बिखरती बिंदी की अस्मत बीच रस्ते
बीनते हर एक चिंदी को खबरची
खबर में स्याही सहारे खून रिसता
झुर्रियों का तिलिस्म क्यूँ बिखरा पड़ा है
देख ये बचपन खड़ा मायूस क्यूँ है 
क्या है मंज़र देवता खामोश क्यूँ है. 

मुस्कराहट चीख में तब्दील होती
रागिनी के स्वर में तांडव क्यूँ धधकता 
क्यूँ है वीरानी किसी मंदिर में छाई 
क्यूँ अजानों का है स्वर धीमा है लगता 
किस के डर से शिकन औ' अफ़सोस क्यूँ है 
क्या है मंज़र देवता खामोश क्यूँ है. 

जो भी उनके घर जनमते राज़ करते 
दिग्गजों के जोर तख्ते ताज बनते 
सरफरोशी की तमन्ना और तमाशे
अस्मिता आदर्श ले दर-दर भटकता 
मलंग बैठा दूर कोई गीत गाता
गीत के शब्दों में ये उपहास क्यूँ है 
क्या है मंज़र देवता खामोश क्यूँ है.